News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'विनया विधेया रामा' हुई फ्लॉप, रामचरण ने जिम्मेदारी लेते हुए फैंस को लिखा इमोशनल लेटर

बोयापति श्रीनू द्वारा निर्देशित 'विनया विधेया रामा' पिछले महीने संक्रांति त्योहार पर रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज के कुछ घंटों बाद ही कुछ एक्शन दृश्यों पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी.

Share:

हैदराबाद: अभिनेता राम चरण ने अपनी हालिया रिलीज तेलुगू फिल्म 'विनया विधेया रामा' की बॉक्स ऑफिस पर विफलता के लिए पूरी जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही क्योंकि यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी.

बोयापति श्रीनू द्वारा निर्देशित 'विनया विधेया रामा' पिछले महीने संक्रांति त्योहार पर रिलीज हुई थी.

फिल्म को रिलीज के कुछ घंटों बाद ही कुछ एक्शन दृश्यों पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी.

फिल्म की विफलता के बावजूद राम चरण ने अपने प्रशंसकों को दुख व सुख में उनके साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया.

राम चरण ने एक बयान में कहा, "मैं हर उस तकनीशियन को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने दिन-रात 'विनया विधेया रामा' को पूरा करने में जी-जान लगा दिया. हमारे प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या द्वारा दिए गए समर्थन को जाहिर करने के लिए शब्द ही नहीं है. मैं मेरे वितरकों और प्रदर्शकों का हमेशा आभारी रहूंगा, जिन्होंने हमारी फिल्म में विश्वास किया और उसका समर्थन किया."

उन्होंने कहा, "हमने वास्तव में एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी, जो सभी का मनोरंजन करे. दुर्भाग्यवश, वह विजन पर्दे पर सही तरीके से नहीं फिल्माया जा सका और हम आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके."

उन्होंने कहा कि उनके प्रशंसकों का प्यार उन्हें कड़ी मेहनत करने और एक बेहतर फिल्म देने के लिए प्रेरित करता रहेगा, जो उन्हें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने में मदद करेगा.

Published at : 05 Feb 2019 03:02 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी

Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल

Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल

Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन

Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन

'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल

'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल

'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार

'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...',  बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार

टॉप स्टोरीज

BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस

चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस

उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 

उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 

Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर

Spider Man  BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर